बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाया मारपीट का आरोप,

भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक घटनाक्रम फिलहाल थमता नजर नही आ रहा ऐसे में अब कानूनी दांव पेंच के अलावा भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भी आमने सामने होने लगे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने के बाद कार्यालय पर हमला बोल दिया।

कार्यालय का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर बीजेपी कार्यालय में घुस गए जहां बीजेपी कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। बाद में बीजेपी कार्यकर्ता हबीबगंज थाने पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR की मांग की, थाने में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले के बाद संघ कार्यालय समिधा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामें के बाद संघ कार्यालय की सुरक्षा बढाई गई है। यहां बड़ी संख्या में संघ कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संघ कार्यालय के सामने से गुजरने वाले यातायात पर भी रोक लगा दी गई है।

बता दें कि आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरू में ठहरे कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे थे जहां पुलिस ने विधायकों की मांग पर उन्हे मिलने नही दिया, जिसके बाद दिग्विजय सिंह धरने पर बैठे थे, बाद में उन्हे हिरासत में लेकर जमानत पर रिहा किया गया । कांग्रेस लगातार बीजेपी पर विधायकों के अपहरण का आरोप लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *