रायपुर : कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन ने निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस कोविड – 19 के संक्रमण का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य में भी प्रकाश में आया है जिसे दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में यह आवश्यक है की रायपुर जिला में संचालित होने वाले समस्त प्रकार के सार्वजनिक परिवहन यान टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा के संचालन को स्थगित किया गया है l
कलेक्टर के तत्काल प्रभाव से जिला में संचालित समस्त सार्वजनिक परिवहन वाहन टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा का संचालन 31 मार्च 2020 तक स्थगित किया गया हैl
