वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इधर, सुप्रीम कोर्ट भी आज से सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई नहीं करेगा। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 5427 हो गई है। बुधवार को बिहार में एक और मध्यप्रदेश में पांच नए मरीज मिले हैं। तमिलनाडु में एक व्यक्ति की मौत के साथ देश में कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है।
इंदौर में मिले पांच मरीज
इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ मध्यप्रदेश में 14 और देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 542 हो गई है। सीएमएचओ प्रवीण जडिया ने बताया कि मंगलवार को इंदौर से कुल 13 मरीजों और आसपास के जिलों से आठ मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी सैंपलों की जांच इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में हुई है।
