रायपुर : राज्य वक्फ बोर्ड ने की सभी वक्फ संस्थाओं से समाज सेवा कार्य में सहयोग देने की अपील

रायपुर, 25 मार्च 2020

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण और रोकथाम के लिए प्रदेश की सभी मस्जिद, मदरसा, दरगाह, कब्रस्तान आदि वक्फ संस्थाओं के पदाधिकारियों से स्वैच्छा से अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी ने कहा है कि ऐसे समय में इस नेक काम में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए अपने-अपने जिले के कलेक्टर से सम्पर्क करें।
उल्लेखनीय है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निकट भविष्य में शासकीय अमले के अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यक्ता हो सकती है। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार इसके लिए विभिन्न गतिविधियों में सहयोग के लिए युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, ट्यूटोरियल आर्मी से अपील की गई है। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वैच्छिक रूप से कार्य एवं जन सहयोग में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *