विदेश से लौटे दामाद को घर में छुपाये रखा था ससुर ने…. दो बार जांच के लिए पहुंची टीम तो झूठ बोलकर भगा दिया….अब दोनों पर FIR दर्ज

जगदलपुर 26 मार्च 2020। विदेश से लौटे एक परिवार को जानकारी छुपाना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने परिवार के दो सदस्यों पर FIR दर्ज कराया है। जिन दो लोगों पर एफआईआर हुआ है, वो दोनों रिश्ते में ससुर और दामाद हैं। जगदलपुर के कोतवाली टीआई धनन्जय सिन्हा ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि महामारी विशेषज्ञ दीपक कुमार पाणिग्रही की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है।

वो शख्स 26 फरवरी को बहरीन से मुम्बई पहुंचा था और बिना जांच करवाए जगदलपुर पहुंच गया। और अपने ससुराल पहुंच गया। इधर स्वास्थ्य अमले को जब इसकी जानकारी हुई तो वो  ससुर के घर पहुंची, लेकिन घरवालों ने विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर दिया। दो बार जांच दल को गुमराह कर गलत जानकारी देने पर धारा 188, 269,270, 34 व महामारी अधिनियम की धारा 03 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।बस्तर में इसी तरह विदेश यात्रा कर वापस लौटे लोगों की खोजबीन करना स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *