श्रमिकों की आवाजाही से केंद्र सरकार चिंतित…जिले और राज्यों की सीमाओं को प्रभावी रूप से सील करने के निर्देश दिए

दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के आवाजाही को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच समीक्षा बैठक हुई। केंद्र सरकार ने मजदूरों की आवाजाही को चिंता का विषय बताया है।

जिले और राज्यों की सीमाओं को प्रभावी रूप से सील करने के निर्देश दिए गए हैं। केवल जरूरी सामाग्रियों को ले जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं राज्य आवश्यकता पड़ने पर एसडीआरएफ फंड का उपयोग कर सकते हैं।

बता दें दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर अपने गांव जाने के लिए लगातार निकल रहे हैं।  दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल में करीब 10 हजार मजदूरी रात में एकत्र होने से भगदड़ की स्थिति बन गई थी।

सभी अपने राज्य और गांव जाने के लिए बस टर्मिनल पहुंचे थे। इस स्थिति को केंद्र सरकार ने गंभीर बताया है। क्योंकि यहां पर न तो सोोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही सुरक्षा के मानकों का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *