20 मार्च को बेंगलुरु से लौटा था घर…होम आइसोलेशन में रखे गए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां होम आईसोलेशन में रखे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि सिहावा थानांतर्गत ग्राम टाँगापानी निवासी 35 वर्षीय गनपत मरकाम बोरवेल्स मशीन में काम कर रहा था. इसी सिलसिले में वह कुछ दिनों से बेंगलुरु गया हुआ था. काम खत्म होने पर वह 20 मार्च को ही बेंगलुरु से अपने गांव वापस लौटा था. अन्य राज्य से लौटने के कारण कोरोना की वजह से शासन के नियमानुसार उसे होम आइसोलेशन पर रखा गया था. लेकिन होम आइसोलेशन में रखे होने के बावजूद वह घरवालों से यह कहकर बाहर घूमने-फिरने निकल जाता था कि उसे कुछ भी नहीं हुआ है. इस तरह युवक का घर के बाहर गांव में आना जाना लगा रहता था.

इसी बीच गनपत की लाश आज सुबह गांव के तालाब के पास सीताफल पेड़ में फांसी पर लटकी मिली. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए चीरघर पहुंचाया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन ओम आइसोलेशन में रखे युवक द्वारा इस तरह के आत्मघाती कदम उठाए जाने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *