रायपुर : मुख्यमंत्री ने कोरोना की रोकथाम के लिए दिए 2.20 करोड़

रायपुर, 30 मार्च 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं राहत के लिए अपने सहायता कोष से राज्य के 11 जिलों को 2 करोड़ 20 लाख की राशि प्रदान की है। कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया एवं कबीरधाम जिले को मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदत्त 20-20 लाख रूपए की राशि से कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री एवं राहत की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *