रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री से टेलीफोन पर की बात : लॉकडाउन के दौरान गुजरात में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने का किया आग्रह

रायपुर, 01 अप्रैल 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी से टेलीफोन पर बात कर वहां लॉकडाउन में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और लोगों के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने का आग्रह किया। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री रूपाणी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ के लोगों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उनके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *