निजामुद्दीन के मरकज इमारत को किया जा रहा सेनिटाइज

धार्मिक सभा का आयोजन कर लॉकडाउन का किया गया उल्लंघन

दिल्ली। निजामुद्दीन में मरकज इमारत को सेनिटाइज किया जा रहा है। यहां एक धार्मिक सभा आयोजित की गई थी जिसमें लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन किया गया था और इसमें भाग लेने वालों में कई लोगों में COVID19 संक्रमित पाए गए थे।

तेलंगाना के 6 लोग जो इस सभा में शामिल हुए थे, वे अपनी जान गंवा चुके हैं।

मरकज में हजारों लोग मौजूद थे। इसके साथ ही यहां से देश के कई राज्यों में भी लोग लौटे हैं। इनकी पहचान कर सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। साथ इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *