दूध, दही, घी और दुग्ध उत्पाद की फ्री में मिलेगी होम डिलीवरी, जानिए ये समय

रायपुर। लॉकडाउन के बीच अब दूध,दही,घी और दुग्ध उत्पाद की होम डिलीवरी की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने वर्तमान हालातों को देखने के बाद होम डिलीवरी का करने की घोषणा की है। वहीं होम डिलीवरी पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हालांकि इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो 500 रुपए का आर्डर करेंगे। वहीं, सरकारी रेट पर दूध, घी, दही और अन्य दूग्ध उत्पाद मिलेगा। दुग्ध उत्पाद की होम डिलीवरी का समय सुबह 8 से रात 10 तक होगी। इसके लिए वाट्सअप नंबर 9827726833 जा​री किया है। जिस पर मैसेज कर सामान मंगवाया जा सकता है।

बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं को निर्धारित समय तक खोलने की अनुमति दी है। इनमें दूध, किराना, सब्जी,फल, मेडिकल शामिल हैं। वहीं हर दिन देखा जाता है कि जरूरत के सामान खरीदीने में लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। ऐसे में भीड़ को कम करने के​ लिए छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ ने होम डिलीवरी का फैसला लिया है।

दुग्ध महासंघ 500 रूपये में 2 लीटर टोन्ड दूध, 400 ग्राम पनीर, 100 मिली लीटर घी, 4 कप छेना रबरी, 5 पैकेट छाछ, 400 ग्राम दही और 12 ग्राम के 10 पैकेट डेरी वाइटनर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही मोबाइल मिल्क पार्लर की समय सारणी भी तय कर दी गई है। सोमवाार, बुधवार और शुक्रवार को राजधानी में सुबह 10.30 से 11.15 तक ला विस्ता सोसायटी अमलीडीह, सुबह 11.30 से 12.15 तक एश्वर्या रेसीडेंसी तेलीबांधा, दोपहर 12.30 से 1.15 तक सिग्नेचर होम्स जीवन विहार काॅलोनी, दोपहर 1.30 से 2.15 तक अशोका रतन शंकर नगर, दोपहर 2.30 से 3.30 तक सूर्या अपार्टमेण्ट कटोरा तालाब में मोबाईल मिल्क पार्लर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसी तरह मंगलवार,गुरूवार और शनिवार को राजधानी में सुबह 10.30 से 11.15 तक पार्थिवी टाटीबंध, सुबह 11.30 से 12.15 तक यूनी होम्स भाठागांव, दोपहर 12.30 से 1.15 तक आम्रपाली सोसायटी पचपेढ़ी नाका, दोपहर 1.30 से 2.15 तक पंचशील नगर, दोपहर 2.30 से 3.30 तक नूरानी चैक राजातालाब में मोबाईल मिल्क पार्लर से सामान लिया जा सकता है। रविवार को सुबह 10.30 से 11.15 तक पावर हाउस भिलाई, सुबह 11.30 से 12.15 तक नेहरू नगर काॅलोनी दुर्ग, दोपहर 12.30 से 1.15 तक मालवीय नगर चैक दुर्ग, दोपहर 1.30 से 2.15 तक महाराजा चैक दुर्ग और दोपहर 2.30 से 3.30 तक इंद्रा मार्कट दुर्ग में मोबाइल मिल्क पार्लर की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *