नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे ‘सरकार पंजीकृत और सक्रिय मनरेगा श्रमिकों को 21 दिनों के लिए मजदूरी के तत्काल अग्रिम भुगतान करने पर विचार करें।
उन्होंने आगे लिखा है कि एक बार मनरेगा की साइटें खुलने के बाद श्रमिकों द्वारा किए जाने वाले काम अंतर्गत अग्रिम मजदूरी को समायोजित किया जा सकता है। ”
