रामायण और महाभारत के बाद अब दीवान परिवार से होगी आपकी मुलाकात, रोज शाम 6 बजे नजर आएंगे दूरदर्शन नेशनल पर…

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन के पुराने सीरियलों के प्रेमियों की चल पड़ी है. पहले रामायण के प्रसारण की घोषणा, फिर महाभारत की और अब दीवान परिवार की बारी है.

जी हां, वही दीवान परिवार जिसने सीरियल ‘देख भाई देख’ से एक स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन दूरदर्शन के दर्शकों को परोसा था. ‘देख भाई देख’ के कलाकारों को अगर आप भूल गए हों तो बता दें कि जया बच्चन द्वारा निर्मित और आनंद महेंद्रू द्वारा निर्देशति इस सीरियल में सुषमा सेठ के अलावा दिवंगत नवीन निश्चल, फरीदा जलाल, शेखर सुमन, भावना बलसावर, विशाल सिंह, नताशा सिंह और देवेन भोजवानी से स्वस्थ मनोरंजन परोसा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *