रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना वायरस से जूझ रहे राजधानी में अब पीलिया फैलने की घटना सामने आ रही है। राजधानी के आमापारा स्वीपर कॉलोनी और मंगल बाजार इलाके में 20 से ज्यादा लोगों को पीलिया हो गया है।
दोनों जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है। शिविर के माध्यम से लोगों की जांच कर उनका इलाज किया जा रहा है।
बता दें कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर के साथ राजधानी में भी लॉकडाउन है। लेकिन स्वास्थ्य अमला कोई खतरा मोड़ नहीं लेना चाहता।
इसलिए सूचना पर फौरन शिविर लगाकर लोगों की जांच और इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
