रायपुर, 03 अप्रैल 2020
छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मेन्यूूफेक्चर्स एसोशिएसन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 38 लाख रूपए की राशि प्रदान की है। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मेन्यूूफेक्चर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल द्वारा विधायक श्री विकास उपाध्याय के माध्यम से सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया है।
इस विषम परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव कार्य में अपनी सहभागिता निभाने आगे आए एसोशिएसन के सहयोगियों में भगवती पावर एंड स्टील लिमिटेड ने 11 लाख रूपए, जी.आर.स्पंज एंड पावर लिमिटेड ने 2 लाख, एन.आर.स्पंज प्रायवेट लिमिटेड ने 3 लाख, महेन्द्र स्पंज एवं पावर लिमिटेड ने 5 लाख, सुनिल स्पंज प्रायवेट लिमिटेड ने 2 लाख, श्री श्याम स्पंज एंड पावर लिमिटेड ने एक लाख, श्री सीता स्ंपज एंड पावर प्रायवेट लिमिटेड ने एक लाख, गोपाल स्पंज एंड पावर प्रायवेट लिमिटेड ने 2 लाख, अग्रवाल स्पंज प्रायवेट लिमिटेड ने 2 लाख, पील इस्पात प्रायवेट लिमिटेड ने 2 लाख, वंदना ग्लोबल लिमिटेड ने 7 लाख रूपए का सहयोग दिया है। विधायक श्री विकास उपाध्याय ने कोरोना संकट की घड़ी में सहयोग प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ स्पंज आरयन मेन्यूफेक्चर्स एसोशिएसन रायपुर का आभार व्यक्त किया।
