रायपुर। मरीजों और मेडिकल स्टॉफ के लिए नि:शुल्क बस सेवा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस बात को लेकर असंमजस में है कि बसों में डीजल कौन डलवाएगा।
बता दें कि DKS अस्पताल में मरीजों और स्टॉफ के लिए हाल ही में बस सेवा शुरू की गई। लेकिन इनमें डीजल कौन डलावाएगा इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। DKS अस्पताल में मरीजों और स्टॉफ की भीड़ लगी है।
