कोरोना को लेकर एक दर्दनाक खबर आ रही है। एक तरफ जहां कोरोना की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बीमारी के डर से खुदकुशी करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। नयी घटना अमृतसर के बाबा बकाला के सठियाला गांव की है। जहां एक पति-पत्नी ने कोरोना वायरस के लक्षणों के डर से आत्महत्या कर ली।
उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि हम कोरोना वायरस के कारण नहीं मरना चाहते हैं। हमें कोरोना से टेंशन हो गई थी। मृतकों के नाम गुरजिंदर कौर और बलविंदर सिंह हैं। वहीं, डॉक्टरों ने शवों का पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया। पति की उम्र 65 साल थी तो वहीं पत्नी 63 वर्ष की थी। दोनों ने जहर खाकर जान दी है।
कोरोना वायरस के डर से आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले बुधवार को ही उत्तर प्रदेश के शामली में क्वारनटीन वार्ड में भर्ती कोरोना के एक संदिग्ध मरीज ने सुसाइड कर लिया। यह युवक दो दिन पहले ही अपने गांव आया था।
