बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 11 लाख रुपए

रायपुर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है। संकट की इस घड़ी में देश की बड़ी हस्तियों, बॉलीवुड कलाकार, क्रिकेट खिलाड़ी और व्यापारिक संस्थानों ने सरकार की ओर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़द स्थित श्री मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए की मदद दी है। सीएम भूपेश बघेल ने मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा कोरोना संकट के समय में “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में 11 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गयी है। मैं ट्रस्ट का आभार व्यक्त करता हूं। बम्लेश्वरी माई की कृपा हम सब पर बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *