देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का मामला, आंकड़ा पहुंचा 5916, कुल 180 की मौत

नई दिल्ली। देशभर में आज लॉकडाउन का 16वां दिन है। लॉकडाउन में भी भारत में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन नए मामले आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। ताजा आंकड़ों की ओर नजर डाले तो कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 5916 हो गया है। हालांकि अब तक 556 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि 180 लोगों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 773 नए मामले सामने आए हैं जबकि 32 लोगों की मौत हो गई। यूपी के 15 हॉस्टपॉट सील कर दिए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ितों को आंकड़ा 382 हो गया है। यहां मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। जबकि इंदौर में 40 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *