ट्रेनों के चालू होने को लेकर मीडिया में आई खबरों का रेलवे ने किया खंडन, कहा- अभी तारीख तय नहीं

रायपुर। ट्रेनों के शुरु होने को लेकर मीडिया में आ रही खबरों का रेलवे ने खंडन किया है. रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को ऐसी खबरों से बचने की सलाह दी है.

रेलवे ने अपनी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते दो दिनों में ट्रेनों के संभावित यात्रियों से संबंधित विभिन्न प्रोटोकॉल आदि के बार में मीडिया में कुछ रिपोर्ट आई हैं. इनमें एक निश्चित तारीख से शुरू होने जा रही ट्रेनों की संख्या का भी उल्लेख किया है.

मीडिया के संज्ञान में लाया जाता है कि उक्त मामलों में अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है और ऐसे मामलों में अपरिपक्व या समय से पहले सूचनाएं देने से जनता के बीच ऐसे मुश्किल हालात में अनावश्यक अटकलबाजियां शुरू होती हैं.

ऐसे में विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया जाता है और सलाह दी जाती है कि मीडिया अपुष्ट या असत्यापित मामलों के आधार पर समाचारों के प्रकाशन से बच सकता है, जिससे ऐसी अकटलबाजी होती हैं.

रेल यात्रा पर लॉकडाउन के बाद की परिस्थितियों पर रेलवे द्वारा अपने संभावित यात्रियों सहित सभी पक्षधारकों के हित में व्यावहारिक फैसले लिए जाएंगे. कोई फैसला होने पर इस बारे में सभी उचित माध्यम से सूचना दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *