छुई मिट्टी खदान धसकने से दो महिला और एक नाबालिग की मौत

सूरजपुर. छुई मिट्टी खुदाई के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया. चट्टान धसकने से दो महिला व एक नाबालिग लड़के की दर्दनाक मौत हो गई. घटना जमदेई गांव की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना के बाद जयनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

दरअसल आज सुबह जमदेई गांव के सुनेतन बाई, प्रेमलता और 14 वर्षीय लड़का छुई मिट्टी की खुदाई कर रहे थे. जहां खुदाई के दौरान गुफा नुमा जगह पर चट्टान धस गया. जिसके नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई. तीनों की मौत से गांव में शोक का माहौल है.

मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर तीनों का शव बाहर निकाला. वहीं शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *