लॉकडाउन और राज्य सरकारों की सख्ती का असर, इन 25 जिलों में 14 दिनों से नहीं मिला कोरोना का कोई नया मरीज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। इस बीच राहत भरी खबर ये है कि देश के 25 ऐसे जिले हैं जहां 14 दिन पहले कोरोना वायरस के मरीज मिले थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन की सख्ती का नतीजा रहा कि यहां पर 2 सप्ताह बाद कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 15 राज्यों के 25 ऐसे जिले हैं जहां पहले तो कोरोना वायरस के संक्रमित रोगी मिले थे, लेकिन पिछले 14 दिनों से यहां कोई नए मामले नहीं सामने आए हैं।

नीच वाली लाइन में देश के ऐसे जिले दर्शाए गए हैं जहां 14 दिन पहले कोरोना वायरस के मरीज मिले थे। इसके बाद यहां का स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन को बेहद सख्ती से लागू किया। इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला, इसका नतीजा ये हुआ कि यहां पर 2 सप्ताह बाद कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

ये हैं जिले.. 1- गोंदिया- महाराष्ट्र। 2-राजनांदगांव, दुर्ग और बिलासपुर- छत्तीसगढ़। 3-दावनगिरी, कोडागू। तुमकुर और उडूपी- कर्नाटक। 4-दक्षिण गोवा-गोवा। 5-वायनाड और कोट्टायम- केरल। 6-पश्चिम इंफाल-मणिपुर। 7-राजौरी- जम्मू-कश्मीर। 8-आइजोल पश्चिम- मिजोरम। 9-माहे-पुडुचेरी। 10-एसबीएस नगर- पंजाब। 11-पटना, नालंदा, मुंगेर- बिहार। 12-प्रतापगढ़-राजस्थान। 13-पानीपत, रोहतक और सिरसा- हरियाणा। 14-पौढ़ी गढ़वाल-उत्तराखंड।15-भद्रदारी कोठगुदेम- तेलंगाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *