डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल भीमराव अंबेडकर की 129 वीं जयंती मनाई जाएगी। भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में हुआ था। आइए, आज जानते हैं, डॅा भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…
डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म
डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म मराठी परिवार में महू, मध्यप्रदेश के एक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और मां का नाम भीमाबाई था।
अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में चयन
डॉ. भीमराव आंबेडकर का चयन 1913 में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए हो गया था। उन्होंने यहां से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी।
पीएचडी से सम्मानित
डॉ. भीमराव आंबेडकर को 1916 में एक शोध के लिए पीएचडी से सम्मानित किया गया था।
1936 में स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना
डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 1936 में स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की थी।
कानून मंत्री
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी रहे।
