बच्चे के दान देने पर सीएम ने किया ट्वीट, ‘राम सेतु निर्माण में गिलहरी का योगदान भी बराबर’

रायपुर। कोई भी दान छोटा बड़ा नही होता, दान का भाव ही महान होता है। कोरोना संकट से निपटने के लिए देश प्रदेश में लोग कोरोना वायरस से लड़ने के लिए और लॉकडाउन के कारण खाने पीने के मोहताज लोगों के लिए व कोरोना से निपटने में लगे लोगों की व्यवस्थाओं के लिए जिस प्रकार से लोग सहयोग कर रहे हैं व काबिले तारीफ है।

इसी संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने ​किया ट्वीट कर एक सात साल के बच्चे की तारीफ की है। अंबिकापुर के 7 वर्षीय बालक द्धारा राशि दान दिए जाने पर सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि बुराई पर जीत हेतु श्री राम सेतु निर्माण में नल और नील के “विज्ञान” और रेत के दानों को इकट्ठा करती गिलहरी के “योगदान” को बराबर माना गया है।

बता दें कि ईशान अग्रवाल, 7 वर्ष का एक बच्चा है जो अंबिकापुर में रहता है, उसने अपने पिग्गी बैंक में राशि जमा की थी, जिसे उसने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया है। आज संकट के समय में उस बच्चे ने बड़ा दिल दिखाते हुए यह नेक काम किया है।

बुराई पर जीत हेतु श्री राम सेतु निर्माण में नल और नील के “विज्ञान” और रेत के दानों को इकट्ठा करती गिलहरी के “योगदान” को बराबर माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *