रायपुर : चालू मानसून सत्र के दौरान रायपुर जिले में एक जून से अब तक कुल 299.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 453.0 मि.मी. और आरंग में 398.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार अभनपुर तहसील में 197.0 मि.मी. एवं तिल्दा में 150.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
रायपुर जिले में अब तक 299.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
