नहीं थम रही अवैध शराब की तस्करी और परिवहन, डीजीपी को जारी करना पड़ा दुबारा आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री की कड़ी चेतावनी के बाद भी राज्य में शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को शराब की तस्करी और अवैध परिवहन को तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं.

डीजीपी ने जारी निर्देश में कहा है कि ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि राज्य के सीमावर्ती जिलों से शराब की तस्करी की जा रही है. जिस पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए. डीजीपी ने निर्देश दिए कि जिन जिलों में शराब पकड़ी जाए वहां के एसपी ये भी जानकारी दें कि अवैध शराब किस रास्ते से लाई गई है. जिससे संबंधित थाना प्रभारी/एसडीओपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. साथ ही सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष सतर्कता के साथ शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई करे.

आपको बता दें यह दूसरा मौका है जब डीजीपी को अवैध शराब की तस्करी और परिवहन रोकने को लेकर आदेश जारी करना पड़ा. इससे पहले उन्होंने संबंधित थाना के प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और इसके लिए संबंधित जिले के एसपी को जिम्मेदारी तय की जाने की बात कही थी. जिसके बाद राजधानी में शराब का जखीरा पकड़ाने के बाद एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *