खस्ताहाल अमेरिकी इकानमी को दुरुस्त करने के लिए अमेरिका ने भारतीयों से मांगी मदद

दिल्ली। पहले से ही सुस्त पड़ी अमेरिकी इकानमी की कोरोना वायरस ने कमर तोड़ दी है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको पटरी पर लाने के लिए भारतीयों से मदद मांगी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह भारतीयों को इसको दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लाने के लिए गठित समूह में गूगल के सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला को शामिल किया गया है। ये दिग्गज भारतीय अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का सुझाव राष्ट्रपति को देंगे।
ट्रंप ने विभिन्न उद्योगोंं के 200 से अधिक दिग्गजों को लेकर कई समूहों का गठन किया है। ये समूह उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में सुझाव देंगे। अमेरिकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है। ट्रंप ने कहाकि, ये ऐसे नाम हैं, जो दुनिया में सबसे अच्छे, सबसे स्मार्ट और सबसे चमकदार हैं। ये हमें जरूर बेहतर विचार देंंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *