रायपुर : कोरोना संकट: छत्तीसगढ़ के नन्हे-मुन्हें बच्चे भी दे रहे है योगदान : कोरोना सहायता के लिए प्रेरणा बने मास्टर ईशान और कुमारी खिंजल

रायपुर, 16 अप्रैल 2020

कोरोना वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है, जिसके संक्रमण से आम जनजीवन भयावह स्थिति से गुजर रहा है, ऐसी स्थिति में छोटा दान भी जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस क्रम में अंबिकापुर के सात वर्षीय मास्टर ईशान अग्रवाल और कांकेर शहर की चार वर्षीय बालिका कुमारी खिंजल पटेल ने स्वस्फूर्त होकर अपनी जमा की गई राशि से क्रमशः 911 रूपए और 741 रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दी है।
समाज के हर वर्ग द्वारा अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दिया जा रहा है, इसी क्रम में मास्टर ईशान और नन्ही बच्ची खिंजल ने भी अपना हौंसला दिखाते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष मे दान किए। संकट की इस घड़ी में मास्टर ईसान और नन्ही खिंजल का योगदान समाज के लिए प्रेरणास्पद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *