मुंबई, महाराष्ट्र। देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिकों के रिपोर्ट पॉटिजिव मिले हैं। नौसेना परिसर में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट किए गए इनमें से 21 संक्रमित मिले हैं।
बताया जा रहा है कि आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में एक नाविक से बाकी लोगों में इसका संक्रमण फैला है। नाविक 7 अप्रैल को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था।
