मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा का सराहनीय कदम

भोजन एवं दूध की मुहैया करवा रही मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा की टीम

मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा 24 मार्च लाकडाउन के प्रथम दिन से लगातार आजतक गरीबों और असहाय लोगों तक स्वयं भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है।। मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के अध्यक्ष श्री नरेश कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि मंच के युवा सदस्य रवि शर्मा (संयोजक), दुर्गा प्रसाद अग्रवाल (PRO), कोषाध्यक्ष शेखर शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, संरक्षक श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश मोदी, व मंच के अध्यक्ष स्वयं अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल खुद ही जरूरत मंदो को खाना देकर आते हैं।। रात दिन लगातार कार्य कर रहे हैं हमारे जांबाज सदस्यों की टीम।। श्री नरेश कुमार अग्रवाल और रवि शर्मा जी ने जानकारी दी कि मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा ने नई पहल करते हुए जरूरत मंद गरीब परिवारों जिनके घर पे 1 वर्ष तक के छोटे बच्चे हों उन तक स्वच्छ ताजा दूध पहुंचाने का कार्य भी निरंतर चल रहा है।। (PRO) दुर्गा प्रशाद अग्रवाल ने बताया कि मंच आंकड़ों से उपर उठकर हमारी अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करने का यथासंभव प्रयास वास्तविक और जमीनी स्तर पर अनवरत जारी है और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।। कोषाध्यक्ष शेखर शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जबतक लॉकडाउन जारी रहेगा तबतक मंच अपने साथियों के साथ लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे।।
मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित जी अग्रवाल व प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी ने मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल को फोनकर उनके कार्यों की सराहना की और इसी प्रकार सेवा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *