कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य ग्रामीण बैंक भी आया सामने, पीएम केयर और सीएम रिलीफ फंड के लिए दी सहायता राशि …

रायपुर। कोविड-19 कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री केयर फंड और मुख्यमंत्री सहायता कोष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवायुक्तों ने एक-एक दिन के वेतन की राशि प्रदान की है.


मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 22 लाख 30 हजार 788 रुपए का चेक बैंक अध्यक्ष आई.के.गोहिल एवं महाप्रबंधक अतुल करकरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गुरुवार को सौंपा, वहीं प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए 22 लाख 30 हजार 788 रुपए गुरुवार को प्रेषित किया गया.


इस दौरान अध्यक्ष गोहिल ने बताया कि बैंक इस संकट की घड़ी में राज्य एवं देश के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. बैंक अपनी 613 शाखाओं और 1941 ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से राज्य की जनता को निर्बाध बैकिंग सेवायें प्रदान कर रहा है. बैंक कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनता को जागरूक करने के साथ ग्राहकों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क का वितरण भी कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *