देश में कोरोना मामलों की संख्या 24836 हुई, जानें किस राज्य में कितने संक्रमित मरीज

कोरोना वायरस का कहर देश और दुनिया में जारी है। दुनिया के लगभग हर देश में इस वायरस ने अपने पांव पसार दिए हैं। भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब तक देश में संक्रमितों की संख्या 24836 हो गई है और 787 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में इस वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा महाराष्ट्र झेल रहा है। राज्य में अब तक 6817 लोग संक्रमित हैं। वहीं, 301 लोग इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं।

राजधानी दिल्ली में भी स्थिति खराब है, यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या 2514 हो चुकी है। सरकार लोगों से लगातार अपील कर रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा सामाजिक दूरी का पालन करें और नियमित तौर पर हाथ धोएं। वहीं, अब तक किस राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें… (ये संख्या शाम 7:00 बजे तक की है)
राज्यवार सूची
राज्य और केंद्रशासित प्रदेश       संक्रमित मामले     अस्पताल से छुट्टी     मौत
1. अंडमान एवं निकोबार  29  18   0
2. आंध्र प्रदेश  1016   171   31
3. अरुणाचल प्रदेश 1   1   0
4. असम 35    19    1
5. बिहार 228    45    2
6. चंडीगढ़ 27  15    0
7. छत्तीसगढ़ 37   32   0
8. दिल्ली 2514   857    53
9. गोवा 7    7     0
10. गुजरात 2815    265  127
11. हरियाणा 280    186    3
12. हिमाचल प्रदेश 41    20    2
13. जम्मू कश्मी    र 494  109   6
14. झारखंड 63       8    3
15. कर्नाटक 500    158     18
16. केरल 457    338     3
17. लद्दाख 16   12   0
18. मध्यप्रदेश 1847    210   92
19. महाराष्ट्र 6817    957   301
20. मणिपुर 2   2    0
21. मेघालय 12 0 1
22. मिजोरम 1  1 0
23. नागालैंड 0 0 0
24.. ओडिशा 94 33 1
25. पुडुचेरी 9 4 1
26. पंजाब 298 70 17
27. राजस्थान 2061 198 33
28. तमिलनाडु 1821 960 23
29. तेलंगाना 983 291 25
30. त्रिपुरा 2  2 0
31. उत्तराखंड 48 25 0
32. उत्तर प्रदेश 1778 248 26
33. पश्चिम बंगाल 503 103 18

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *