राजनांदगांव : कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के परीक्षण के लिए राजनांदगाँव जिले को 952 रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट मिले

एंटीबॉडी टेस्ट है स्क्रीनिंग टेस्ट

आरटीपीसीआर टेस्ट से होती है कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की पुष्टि

राजनांदगांव 26 अप्रैल 2020

कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के परीक्षण के लिए राजनांदगाँव जिले को 952 रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट प्रदान किया गया है। यह रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट सैम्पल भेजने की स्क्रीनिंग है। यह किट निगरानी के लिए है। सर्दी, खाँसी एवं बुखार के ऐसे मरीज जिन्हें एक हफ्ते से अधिक समय हो गया हो, ऐसे मरीज का रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट में पॉजिटिव आने पर उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा जाएगा। निगेटिव होने पर नहीं भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि एंटीबॉडी टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट का विकल्प नहीं है। आरटीपीसीआर टेस्ट ( रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमिरास चेन रिएक्शन टेस्ट) आरएनए से संबंधित वायरस आनुवंशिक सामग्री का पता लगता है, जबकि एंटीबॉडी स्क्रीनिंग टेस्ट है। आरटीपीसीआर टेस्ट से कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *