तीन मई के बाद क्या होगी रणनीति पर करेंगे चर्चा…पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

रायपुर। कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक पूरा देश लॉकडाउन है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीसरी बार बैठक लेंगे. जिसमें कोरोना रोकथाम, बचाव और लॉकडाउन पर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ सुबह 10 बजे बातचीत करेंगे.

बैठक में 3 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के दूसरे चरण को लेकर भी चर्चा होगी. विचार विमर्श के दौरान भविष्य के कदमों को लेकर भी संकेत मिल सकते हैं. पहले भी लॉकडाउन को सभी राज्यों ने पूरा समर्थन दिया था. कई राज्यों ने केंद्र से आर्थिक पैकेज देने और राज्यों के भीतर सीमित गतिविधियां शुरू करने की मांग की है. गृह मंत्रालय ने अपने दिशानिर्देशों में कई तरह की छूट देकर आर्थिक गतिविधियां व व्यापारिक गतिविधियों को करने की छूट भी दी है. इस पर अभी तक अमल को लेकर भी चर्चा होगी.

इस दौरान राज्यों की तरफ से भी अपने मुद्दे रखे जा सकते हैं. इनमें आर्थिक पैकेज की मांग प्रमुख हैं. बता दें कि 20 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन में कई औऱ छूट दी गई है. इस गाइडलाइन के पालन को लेकर भी चर्चा करेंगे.

इस बैठक में लॉकडाउन बढ़ाना है या खत्म करना है, इस विषय पर चर्चा की जाएगी. मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि संक्रमण के केस लॉकडाउन के बाद भी आ रहे हैं, ऐसे लॉकडाउन खत्म होता नहीं दिख रहा है. बैठक में लॉकडाउन 3 के लिए भी रास्ते खुल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *