रायपुर। मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रविवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते राजधानी रायपुर समेत अलग-अलग जगहों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिसके चलते तापमान में कमी दर्ज की गई।
वहीं आज और कल भी प्रदेश के अलग-अगल जगहों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से एक-दो दिनों तक यहां बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसे लेकर अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थिति होने की वजह से आने वाले कुछ घंटों के बाद फिर से बारिश और आंधी-तूफान तबाही मचा सकती है।
