कोरोना संकट में लाइफ लाइन बनी इंडियन रेलवे, इन जरूरी चीजों की कर रही सप्लाई

रायपुर. कोरोना संक्रमण (COVID-19) की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की सेवाओं में किसी भी तरह की कोई कमी ना आए इसलिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा मालगाड़ी और पार्सल ट्रेनों (Parcel Train) का परिचालन किया जा रहा है. देश में रेलवे की इसी कड़ी में SECR रायपुर मंडल द्वारा आवश्यक वस्तुओं का लदान किया जा रहा है. आवश्यक वस्तुएं एक जगह से दूसरी जगह भेजे जाने में भारतीय रेल की अहम भूमिका होने के कारण रायपुर रेल मंडल के अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और देश में लॉकडाउन के समय खाने-पीने का सामान, कोयला, फर्टिलाइजर, चावल. अनाज, खाने का तेल, चीनी, डेयरी प्रोडक्ट, दवाईयां, मेडिकल सामग्री, मसाले, फल सब्जियां जैसे सामानों की आपूर्ति को सामान्य करने की जिम्मा संभाला है. विषम परिस्थितियों में भी पूरे देश में मालगाड़ियों का परिचालन लगातार हो रहा है.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा लोन की विषम परिस्थितियों में लगातार मालगाड़ी और पार्सल गाड़ियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं का परिवहन किया जा रहा है. रायपुर रेल मंडल से वर्तमान समय में लगभग 140 माल गाड़ियों और औसतन 8 से 10 गाड़ियों का आवागमन होता है.

कर्मचारी निभा रहे जिम्मेदारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में पार्सल और मालगाड़ी का परिचालन सुरक्षित हो, साथ ही अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचे इसके लिए भारतीय रेल के कर्मचारी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं. रायपुर रेल मंडल के लोको चालक, गार्ड, स्टेशन मास्टर/ स्टेशन अधीक्षक, पोर्टर,  मंडल यातायात निरीक्षक,  वाणिज्य निरीक्षक, पार्सल सुपरवाइजर, कंट्रोलर और कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. स्टेशन मास्टर स्विच पैनल बोर्ड द्वारा गाड़ियों का संचालन, कंट्रोल रूम में पैनल बोर्ड का संचालन करते हुए, वॉकी टॉकी से आवश्यक दिशा निर्देश और फैसले लिए जाते हैं. पार्सल और मालगाड़ियां जहां से भी निकलती हैं उन्हें लाल-हरी झंडियों के संकेत दिए जाते हैं. कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी लगातार गाड़ियों की निगरानी रखते हैं,  गाडियों को वैगंनो को जोड़ना –हटाना, लोकोमोटिव को जोड़ना। पार्सल सुपरवाइजर पार्सल ट्रेनों में सामानों को चढ़ाने उतारने जैसे कार्य  सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा कर कार्य रहे हैं. भा

चलाई जा रही ये ट्रेन

रायपुर रेल मंडल ने  01 से 25 अप्रैल 2020 तक की अवधि में 3425 मालगाड़ियों का  इंटरचेंज (अन्य मंडलों से आदान प्रदान) करते हुए प्रतिदिन औसतन 137 मालगाड़ियों का परिचालन किया है. साथ ही 15470 वैगनों का लदान करते हुए प्रतिदिन औसतन 619 वैगनों का लदान किया है. देश में खाद्यान्न सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए 2235 वैगनों का लदान करते हुए प्रतिदिन औसतन 90 वैगनों का लदान किया हैं. इसके अतिरिक्त 12 कोविड-19,  पार्सल स्पेशल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दुर्ग से 03 और 01 इतवारी टाटानगर स्पेशल पार्सल ट्रैन, भोपाल- रायपुर, विजयनगरम- आदर्श नगर दिल्ली, कल्याण से चांगसरी, मुम्बई- शालीमार, पोरबंदर- शालीमार पार्सल एक्सप्रेस चलाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *