आज दो और कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद किया जाएगा डिस्चार्ज

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज दो और कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जाने की जानकारी ट्वीट कर दी है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ छत्तीसगढ़ एक मॉडल बनकर उभरा है, सीमित मरीजों की संख्या के अलावा यहां संक्रमित मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं।

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल पांच है, जिसमें से दो मरीजों को आज डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संतोष जताया है।

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा कि कटघोरा निवासी 2 अन्य मरीज आज AIIMS द्वारा डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे, अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या 3 है। हमारे नर्सिंग ऑफिसर सहित सभी 3 लोगों की हालत स्थिर है। आशा है सभी जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *