छत्तीसगढ़ में आज दो मरीज हुए डिस्चार्ज, गर्भवती महिला भी जीती कोरोना से जंग

रायपुर। कोरोना महामारी के बीच गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कटघोरा के 2 और मरीज पूरी तरह ठीक हो गए है. उन्हें आज छुट्टी दे दी जाएगी. कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों में एक 35 वर्षीय पुरुष और एक गर्भवती महिला भी शामिल है. अब सिर्फ 2 कोरोना मरीज का ही एम्स में इलाज चल रहा है. जिसमें एक नर्सिंग ऑफिसर भी शामिल है. दोनों की हालत बनी हुई है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट कर कहा कि कटघोरा निवासी 2 कोविड-19 मरीज अब पूर्णतः ठीक हो चुके हैं, उन्हें आज AIIMS द्वारा डिस्चार्ज किया जाएगा. वर्तमान में अन्य 2 मरीजों का इलाज चल रहा है. सूरजपुर के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज दोपहर तक आने के बाद उनकी पुष्टि होगी. आशा है सभी जल्द स्वस्थ होंगे.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी ट्वीट कर कहा कि कटघोरा के दो और मरीज, एक 35 वर्षीय पुरुष और एक गर्भवती महिला को आज छुट्टी दी जा रही है, क्योंकि वे ठीक हो चुके हैं और लगातार रिपोर्ट नकारात्मक हैं. शेष रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करना.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. जिनमें से 36 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं. जबकि 2 अभी भी अस्पताल में भर्ती है. जिनका इलाज जारी है. सूरजपुर और जशपुर जिले में मिले 10 सस्पेक्टेड मरीजों का रिपोर्ट एम्स से आने का इंतजार है. उसके बाद ही उनकी पुष्टि होगी.

बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 16 हजार 546 लोगों का सैंपल लिया गया है. 15 हजार 658 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है. जबकि 850 सैंपलों की जाँच अभी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *