एक यूजर ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप हमारे बीच नहीं रहे। हमने एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया। बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इस बीमारी के इलाज के लिए वह विदेश भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे।
एक अन्य यूजर ने लिखा- दुख की बात है कि आपने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया! एक दिन पहले #IrrfanKhan और आज #RishiKapoor की निधन की खबर .. बेहद दुखद। एक ने लिखा- ये कैसा साल है पहले इरफान खान और अभी Rishi Kapoor का निधन। ये हो क्या रहा है। बेहद दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस पीढ़ी के लिए अप्रैल 2020 हमेशा एक त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। कोरोना, लॉकडाउन और ऊपर से फिल्म जगत के 2 बेहतरीन नगीनों का जाना।
