Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड सकते में, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार ने दी ऐसे श्रद्धांजलि

इरफान खान के ठीक एक दिन बाद बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। सिनेमाजगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में है। आगे की स्लाइड में देखिए किस अभिनेता ने क्या ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऋषि के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ बच्च ने ट्वीट करके दी।  अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।’

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- ‘ऐसा लग रहा है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूं। मुझे अभी ऋषि कपूर के निधन के बारे में पता चला। इस खबर से दिल टूट गया है। वो एक लीजेंड हैं, बेहतरीन सह-कलाकार हैं और मेरे परिवार के अच्छे दोस्त भी हैं।’

जूही चावला ने ट्वीट किया- ‘नहीं नहीं नहीं..ये नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुखद हैं। इस खबर से बहुत दुखी हूं। मैं हैरान हूं इतना कि आपको बता भी नहीं सकती….’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *