रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी की होनी वाली परीक्षाएं स्थगित

परीक्षा की नई समय सारिणी बाद में होगी घोषित

रायपुर, 30 अप्रैल 2020

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव, प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी व्यावसायिक की मुख्य परीक्षा 2020 नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए कुछ परीक्षाएं स्थगित की गई थी जिसकी संशोधित समय सारिणी जारी रखते हुए दिनांक 4 मई से 8 मई तक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया था। वर्तमान में राज्य भर में 3 मई तक लाॅकडाउन के मद्देनजर शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी संशोधित समय सारिणी जिसके द्वारा मंडल की हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी/हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शेष परीक्षाएं जो दिनांक 4 मई से 8 मई तक आयोजित की जानी थी, ये समस्त परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की गई है। परीक्षाओं की नई समय-सारिणी बाद में घोषित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *