GOOD न्यूज :….अब चार जगहों पर छत्तीसगढ़ में होगी कोरोना की टेस्टिंग….

रायपुर 30 अप्रैल 2020। कोरोना टेस्टिंग से जुड़ी एक अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ ने अपनी टेस्टिंग क्षमता और बढ़ा ली है। प्रदेश में अब चार जगहों पर कोरोना टेस्टिंग होगी। इससे पहले प्रदेश में तीन जगहों पर कोरोना की जांच होती थी, लेकिन अब रायगढ़ मेडिकल कालेज में भी टेस्टिंग की सुविधा होगी। रायपुर एम्स ने रायगढ़ मेडिकल कालेज की लैबोरेट्री को टेस्टिंग के उपर्युक्त मानते हुए उन्हें कोरोना टेस्टिंग के लिए इजाजत दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *