रायपुरः कोरोना वायरस के चलते जहां तमाम परीक्षाएं और उनके रिजल्ट स्थगित हैं, वहीं छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है. वहां पर 4 से 8 मई के बीच होने वाली बोर्ड की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में ये संशोधन किया गया है.
छ्त्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी नोटीफिकेशन में कहा गया है कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक की मुख्य परीक्षा 2020 की नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए पहले कुछ परीक्षाएं स्थगित की गई थीं जिसकी संशोधित समय सारिणी जारी करते हुए दिनांक 4 मई से 8 मई के बीच परीक्षा आयोजित करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया था. लेकिन अब 3 मई तक चल रहे लॉकडाउन की वजह से ये परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती हैं. परीक्षाओं की नई समय सारिणी बाद में घोषित की जाएगी.
बता दें कि कोरोना की वजह से कुछ बची हुई परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं जिन्हें बाद में 4 से 8 मई के बीच करवाने का फैसला लिया गया था लेकिन अब इन्हें फिर से स्थगित कर दिया गया है. अभी मिली खबर के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल बाद में परीक्षा की तारीख जारी करेगा.
