धमतरी : दूसरे राज्यों में फंसे जिले के श्रमिक वापसी हेतु कर सकते हैं सम्पर्क : जिले में स्थित नियंत्रण कक्ष और व्हाट्सएप नंबर पर

धमतरी, 01 मई 2020

जिले के ऐसे श्रमिक जो रोजगार के लिए अन्य राज्यों में गए हैं एवं वर्तमान में लाॅकडाउन के दौरान फंसे हुए हैं तथा वे अपने गृह जिले में वापस आना चाहते हैं, वे अपने नाम, ग्राम का नाम तथा वर्तमान पता के साथ जिला कार्यालय में स्थित नियंत्रण के दूरभाष क्रमांक 07722-232249 पर सम्पर्क कर सकते हैं। श्रम पदाधिकारी श्री अजय हेमंत देशमुख ने बताया कि इच्छुक श्रमिक विभाग के दूरभाष क्रमांक 93004-39223 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर 93012-53594 पर विस्तृत जानकारी प्रेषित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *