नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन (Lockdown) के कारण अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों औेर अन्य लोगों के लिए गृह मंत्रालय ने शुक्रवार के राहत वाला फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को अब स्पेशल ट्रेनों से घर भेजा जाएगा. इसके लिए रेल मंत्रालय संबंधित राज्यों से बातचीत करेगा.
अब स्पेशल ट्रेनों से घर जाएंगे प्रवासी मजदूर, छात्र और फंसे लोग, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
