व्यापारी दंपत्ति ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, पत्नी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती

जाँजगीर चाँपा। जिले के सुकली गांव के रहने वाले एक अंडा व्यापारी दंपत्ति देर रात ट्रेन के सामने कूद गए. जिससे महिला श्रद्धा राठौर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि व्यापारी विजेंद्र राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती रात जाँजगीर के खोखसा फाटक के पास हुई है. घायल विजेंद्र राठौर अंडे का थोक व्यापार करता है. दोनों ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, इसका पता नहीं चल सका है. कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जाँजगीर थाना प्रभारी विनोद मंडावी का कहना है कि देर रात पति-पत्नी घर से निकले थे. मौत का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है. मामले में परिजनों से पूछताछ और जांच जारी है. घायल पति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *