Mahasamund , Saraipali महिलाये हर कदम पर सक्रिय – जरूरतमंदो को मास्क और राशन वितरण किया जा रहा

आज पूरा विश्व मे कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसी स्थिति मे सबसे बड़ी चुनौती दैनिक मजदूरी कर परिवार चलाने वाले वाले वर्ग के लिए दुगनी समस्या निर्मित हो गई है I
जिला प्रशासन महासमुंद के आह्वान पर छत्तीसगढ़ शासन संचालित बिहान व नाबार्ड संचालित ई शक्ति परियोजना से जुड़े महिला समूहो द्वारा कोरोना को मात देने हेतु स्थानीय स्तर पर अपना बेहतरीन योगदान दिया जा रहा है I
जिले के सराईपाली विकास खंड के ग्राम तोषगाँव मे एकता महिला स्व सहायता समूह के सदस्यो द्वारा ग्राम के जरूरत मंद परिवारों को मास्क व राशन दिया जा रहा है I
अपने घर मे ही महिलाओ द्वारा अपने ग्राम के लिए मास्क सिलकर बांटा गया साथ ही अनेक परिवारों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है संकटकाल के ऐसी स्थिति मे महिलाओ का प्रयास आपातकाल मे सार्थक साबित हो रहा है I
महिलाओ द्वारा स्थानीय स्तर पर समूहो का गठन किया गया तथा ग्राम के सभी समूहो को जोड़कर ग्राम संगठन तैयार किया गया I
ग्राम संगठन के माध्यम से वितरित राशि के लाभ का एक हिस्से का उपयोग जनहित के लिए किया जा रहा है, महिला समूह द्वारा ग्राम स्तर पर अनेक गतिविधि का संचालन किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रो मे समूहो के वर्तमान प्रयास से समूह का महत्व और उनकी गतिविधि ग्रामीण क्षेत्र मे खुलकर सामने आया है और ग्राम मे उनके कार्यो को सराहा जा रहा है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *