राज्य में शराब दुकान खोलने के समय और व्यवस्थाओं पर करेंगे बैठक….सीएम बघेल

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में शराब दुकान खोलने के समय और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक करेंगे। सीएम बघेल से चर्चा के बाद शराब दुकान खोलने की गाइडलाइन जारी की जाएगी।

बता दें शनिवार को आबकारी मंत्री ने बयान जारी कर कहा था कि शराब दुकान खोलने पर रविवार को फैसला लिया जाएगा। प्रदेश सरकार तय करेगी की शराब दुकानें 4 मई को खोलना है 5 मई को।

बता दें मध्यप्रदेश सरकार ने भी 4 मई से शराब दुकान खोलने की एडवायजरी कर दी है। छत्तीसगढ़ में पहले 28 अप्रैल से 3 मई तक शराब दुकानों को बंद करने की अधिसूचना जारी की गई थी। तब से दुकानें अब तक बंद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *