छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होंगे 3 हजार करोड़ रुपयों के कंस्ट्रक्शन वर्क, मिलेगा रोजगार!

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में लॉकडाउन (Lockdown) के कारण पीडब्लूडी (PWD) निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन अब सरकार लॉकडाउन हटने के बाद प्रदेश में 3 हजार 22 करोड़ रुपयों की लागत के 857 कार्य शीघ्र शुरू करने की तैयारी में है. इसको लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी शुरू कर दी है. सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद विभिन्न स्वीकृत निर्माण कार्यों-सड़क, भवन, पुल-पुलिया, अंडरब्रीज-ओव्हर ब्रीज, राष्ट्रीय राजमार्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वीकृत कार्यो की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं. नए कार्य शुरू होने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी

सीएम भूपेश बघेल द्वारा बीते 26 अप्रैल को की गई विभागीय काम-काज की समीक्षा के तहत दिए गए निर्देशों के अनुरूप निर्माण कार्यो में गुणवत्ता तथा सभी निर्माण कार्यों में थर्ड पार्टी निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश से अधिकारियों को बताया है. उन्होंने सड़कों और पुलों के वार्षिक संधारण कार्य के लिए निर्धारित अवधि 3 वर्ष को बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है. उन्होंने विभागीय जांच समिति बनाकर निर्माण कार्यों की आकस्मिक जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं. ऐसे स्वीकृत कार्य जिनका टेंडर आमंत्रित किया जाना है, उसकी संभागवार समीक्षा हो गई है.

यहां शुरू होंगे निर्माण

छत्तीसगढ़ में लगभग 857 कार्यो की स्वीकृति पीडब्लूडी विभाग के द्वारा जारी की गई है. इन कार्यों की कुल लागत 3 हाजार 22 करोड़ रुपये है. इनके लिए बड़े पैमाने पर आगामी दो माह में टेंडर आमंत्रित होगा. मार्च 2020 में 839 करोड़ रुपयों के 83 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है, इनमें मुख्य रूप से रायपुर जिले के चंदेरी से खौली मार्ग, दुर्ग जिले के पुलगाव नाका से अंजोरा तक फोरलेन सड़क निर्माण, जिला दुर्ग के बसनी कन्हारपुरी तुमाकला बोरी मार्ग 15 किलोमीटर, बोरसी हनोदा कोकडी पाउवारा मार्ग, तरीघाट कोही रानीतराई मार्ग, उतई पाउवारा जंजगिरी अंडा मार्ग, छुईखदान के खोभा से जबलपुर मार्ग, जिला बलौदाबाजार के बोरतरा से सुरखी मार्ग, नई दिल्ली के द्वारका उपनगर के सेक्टर 13 के नवीन छत्तीसगढ़ भवन निर्माण कार्य, जिला जांजगीर के पोता से सिंधरा मार्ग तथा लछनपुर चैक से मड़वा तेंदूभाठा करमदी मार्ग, जिला रायगढ़ के खरसिया से सरवानी बरगढ़ मार्ग शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *