छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए केस आए सामने, राज्य में अब 21 एक्टिव केस

रायपुर- छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव केसेज की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दुर्ग-कवर्धा जिले से आज नए 14 पाॅजिटिव केसेज सामने आए हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि कर दी है. राज्य में अब कोरोना के 21 एक्टिव केस हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक दुर्ग से 8 और कवर्धा से 6 कोरोना के मरीज मिले हैं. कोरोना के शिकार लोगों में ऐसे मजदूर हैं, जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं. कवर्धा में सामने आए संदिग्ध लोगों को रेंगाखार और समनापुर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. ये मजदूर महाराष्ट्र और तेलंगाना से लौटे थे. वहीं दुर्ग जिले से पाॅजिटिव पाए गए मजदूर महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल से आए बताए जा रहे हैं, जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया था.

एम्स रायपुर के अधीक्षक डाक्टर करण पीपरे ने कहा है कि- पाॅजिटिव पाए गए मरीजों को एम्स लाया जा रहा है. एम्स रायपुर ने ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की है. ट्वीट कर एम्स ने बताया है कि पाॅजिटिव पाए गए केसेज की ट्रैवल हिस्ट्री है. 14 में से 12 पुरूष हैं और 1 महिला है, जो पाॅजिटिव पाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *